EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - तिरंगा हमारी शान, हम किसी धमकी से डरने वाले नहीं
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    31 Jul 2021 18:43 PM



 

 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर - खालीस्तान समर्थकों ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी दी है कि 15 अगस्त को तिरंगा नहीं रहने देंगे। इसी संदर्भ में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल ने आज अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अगस्त को तिरंगा भी फहराएंगे और सलामी भी लेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी शक्तियां के द्वारा दी गई धमकी कि हम पुरजोर निंदा करते हैं। ऐसी धमकियों से सिर्फ माहौल खराब किया जाता है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ खड़ा है और तिरंगा फहराने से कोई नहीं रोक सकता। तिरंगे का क्या महत्व है यह पूरा देश जानता है और पूरी दुनिया जानती है। ऐसी ही धमकी कश्मीर घाटी के एक नेता ने भी दी थी और कहा था कि अगर श्रीनगर में तिरंगा फहराया गया तो तिरंगा उठाने वाले कश्मीर घाटी में कोई नजर नहीं आएगा। लेकिन 26 जनवरी को कश्मीर घाटी की हर पंचायत में तिरंगा झंडा फहराया गया और अब 15 अगस्त को भी कश्मीर घाटी में शान से तिरंगा फहराएंगे। हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। तिरंगा हमारी शान है और हम तिरंगे की शान पर कभी आंच नहीं आने देंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 31/07/2021



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना