EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी
  • 151154225 - SANJIV KAMAL 0 0
    31 Jul 2021 17:40 PM



 

हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत आने बाले  एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खालिस्तानियों द्वारा 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। नादौन में अयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर वोह व्यक्ति हैं जिन्होंने 1990 में अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व विवेकानंद केंद्र की ओर से उस समय के आतंकवाद से सुलगते कश्मीर में गोलियों के बीच विवेक ज्योति यात्रा का नेतृत्व किया था। 

 

छात्र जीवन में ऐसा निडर नेतृत्व करने वाले जयराम ठाकुर  उस समय देश विरोधी ताकतों से नहीं घबराए,आज तो वे सम्पूर्ण प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो ये देवभूमि देश पर मर मिटने वाले सैनिकों की धरती है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, हमारी देवभूमि ने मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन सौरभ कालिया जैसे वीर सपूतों से इस धरती को नवाजा है। इस वीरभूमि के नागरिकों को ऐसी गीदड़ भबकियों  से घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है तथा आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर  सम्पूर्ण भारत वर्ष सहित हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक नागरिक चाहे वो बच्चा ,बूढ़ा या जवान है शान से तिरंगा फहराएगा। id 151154225 थाना क्षेत्र नादौन से संजीव कमल की रिपोर्ट



Subscriber

188608

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना