EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हवा हवाई घोषणाएं
  • 151154225 - SANJIV KAMAL 0 0
    31 Jul 2021 17:33 PM



हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत  अन्य हवा हवाई घोषणाएं छोड़ कर जो जल शक्ति और पीडब्लूडी विभाग का डिवीजन कार्यालय नादौन विधानसभा क्षेत्र में खुलने के लिए प्रस्तावित है उन दोनो कार्यालयों को तुरन्त खोलने की घोषणाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से होने दें एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री। यह बात ने जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, कैप्टन प्रेम चंद, कैप्टन कमलेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य कांता चौधरी,नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रीना देवी,प्रदीप ठाकुर,कुलवीर परमार,बलजीत संधू,राजीव जस्सल,भागीरथ कौशल, महेश चौधरी,संजू परमार, पूर्ण चंद पठानिया,राजेश पिंका, कुलदीप कुमार,लाली जैन, संदीप जैन, लाटा भाटिया और विवेक कटोच ने कही। 

 

उन्होंने कहा कि इसे विडंबना ही कहेंगे कि विपक्ष में बैठे विधायक सुक्खू इन डिविजन कार्यालयों को खोलने की बात को उठा रहे हैं और सरकार में बैठे एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री इन डिविजन कार्यालयों को न खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर दवाब बनाए हुए हैं। विजय अग्निहोत्री नादौन के विकास में अड़चन पैदा करने वाले नेता बनते जा रहे है उन्होंने कहा कि विजय अग्निहोत्री ने सरकार में रह कर नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। बस हवा हवाई बातें करने तक ही सीमित हैं उनकी घोषणाओं का जमीनी स्तर के विकास से कोई लेना देना नही है। अग्निहोत्री मात्र अपने चंद खास ठेकेदारों को खुश करने में ही लगे हुए है। उन्होंने कहा कि नादौन के लिए स्वीकृत आईपीएच विभाग और पीडब्लूडी विभाग का डिवीजन कार्यालय खुलने से नादौन में विकास को गति मिलेगी। लेकिन यह बात पता नही क्यों एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री को हज़म नहीं हो पा रही है। विजय अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री पर इन डिविजन कार्यालयों को अभी नहीं खोलने का दवाब बनाया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायक सुक्खू से मांग की है कि आईपीएच और पीडब्लूडी के डिवीजन कार्यालय को जल्द खोलने की मांग को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए। ताकि नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जमीनी स्तर पर लाभ हो और उनकी समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर नादौन में हल हो सके। id 151154225 थाना नादों से संजीव कमल की रिपोर्ट



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना