EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - 160.37 ग्राम चरस के साथ धरे गए चार युवक
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    31 Jul 2021 17:27 PM



 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर - पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत पड़ते रोपड़ी रोड पर मनसूही जंगल में पुलिस ने कार सवार चार युवकों से 160.37 ग्राम चरस बरामद की है। चारों आरोपी जिला कुल्लू के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह 29 जुलाई शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ रोपड़ी रोड पर मनसूही जंगल के पास गश्त पर थे।

 

 

इस दौरान सुनसान जगह पर एक कार खड़ी थी। जिसमें से चरस के धुएं की गंध आ रही थी। इस पर पुलिस ने जब कार के शीशे खुलवाए तो उसमें धुआं था। शक होने पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैश बोर्ड बॉक्स के अंदर से 160.37 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठे चारों युवकों ने अपने नाम लकपा लामा, दलीप सिंह, पूने सिंह और दिवानू निवासी जिला कुल्लू बतलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 31/07/2021



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना