मैड्रिड स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत नई दिल्ली छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार नई दिल्ली कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर नई दिल्ली 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात नई दिल्‍ली 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव नई दिल्ली आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट नई दिल्ली Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV नई दिल्ली राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा मुंबई इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा
EPaper SignIn
मैड्रिड - स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत     नई दिल्ली - छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार     नई दिल्ली - कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर     नई दिल्ली - 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात     नई दिल्‍ली - 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव     नई दिल्ली - आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट     नई दिल्ली - Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV     नई दिल्ली - राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा     मुंबई - इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा    

स्याना के हाइवे मार्ग पर अचानक टूटकर गिरा पेड़, हादसा टला
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0

बुलंदशहर :नगर के स्याना-गढ़ हाईवे पर अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर मार्ग के बीचों-बीच गिर गया। अचानक गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से मार्ग पर गुजर रहे वाहन व राहगीर बाल-बाल बचे। जिस के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से स्याना-गढ़ हाइवे मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद हो गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से पेड़ को मार्ग से हटाने का प्रयास किया। लेकिन पेड़ विशालकाय होने के कारण नहीं हटा पाए। जिसके बाद पालिका से जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जेसीबी मशीन द्वारा पेड़ को मार्ग से हटाया गया। जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम नगर के स्याना-गढ़ हाइवे मार्ग स्थित सराय पुलिस चौकी के निकट हाइवे मार्ग किनारे लगा वृक्ष अचानक टूटकर गिर गया। बताया कि वृक्ष काफी पुराना था, वहीं उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरने से आग लगने से खोखला भी हो गया था। कहा कि वृक्ष को मार्ग से हटा दिया गया है। 

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार वर्षा से गंगा में आई बाढ़

जेएनएन, बुलंदशहर: पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होने से गंगा में बाढ़ ने भयंकर रूप ले लिया है। नगर के जाहन्वी प्लेट फार्म पर बाढ़ का पानी ऊपर आ गया है। गंगा किनारे बसे गांवों के जंगल में भी बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है, जिससे पशुओं के चारे का संकट पैदा होने लगा है।

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार वषर होने से गंगा बाढ़ ने भयंकर रूप ले लिया है। जिसके कारण गंगाद्वार में मु़ख्य सड़क तथा जाहन्वी प्लेट फार्म पर गंगा बाढ़ का पानी काफी अंदर घुस आया है। गंगा किनारे बसे गांवों के जंगल में बाढ़ का पानी पहुंचने से पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है। किसान हरे चारे में पानी घुसने के कारण काट पाने में असमर्थ है। गंगा किनारे बसे गांवों के लेखपालों को एसडीएम पदम कुमार सिंह ने अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। प्रत्येक घंटे की गतिविधि का विवरण आला अधिकारियों को भेजा जा रहा है। अहार तथा अनूपशहर में बाढ़ चौकियों को बहाल कर दिया गया है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने का आहवान किया है। गंगा किनारे नाविकों तथा गोताखोरों को भी स्थिति का मुकाबला करने को कहा गया है। जिससे किसी की जान को खतरा न हो। नगर के अधिकांश गंगा घाटों में बाढ़ का पानी अंदर घुस गया है। श्रद्धालु गंगा तट पर लोटा से स्नान कर रहे है।

Subscriber

173808

No. of Visitors

FastMail