EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री से संवाद कर भावुक हो गईं प्रीति
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    31 Jul 2021 15:31 PM



बुलंदशहर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जिले की राशन डीलर प्रीति देवी से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बातचीत की। समस्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा-उनके घर तक कच्चा रास्ता है, जिससे परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को उनके घर तक सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। सीएम से संवाद कर वह काफी खुश नजर आईं। मुख्यमंत्री ने परेशानी पूछी तो भावुक हो गईं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के खातों में रिवाल्विग फंड कम्युनिटी फंड की धनराशि लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिग से ट्रांसफर कर समूह की महिलाओं से संवाद किया। एनआइसी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से शिकारपुर ब्लाक के खकूंडा गांव में समूह की सदस्य राशन डीलर प्रीति देवी से परिचय लिया। राशन दुकान संचालन के लिए बधाई दी और पूछा कि उन्हें विधवा पेंशन मिल रही है या नहीं? प्रीति ने विधवा पेंशन मिलने की जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशासन को बिजली बिल वसूली के लिए प्रीति को भी विद्युत सखी बनाने के आदेश दिए। एनआइसी में मौजूद अन्य महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने 512 स्वयं सहायता समूहों के खातों में रिवाल्विग फंड की 15 हजार रुपये की धनराशि प्रति समूह के हिसाब से हस्तांतरित की। इस दौरान सीडीओ अभिषेक पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार केएन पांडेय, अभिषेक गोस्वामी, शैलेष यादव समेत समूह की महिला मौजूद रहीं।

..

मुख्यमंत्री ने समूह की सदस्य राशन डीलर प्रीति देवी से वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए बातचीत कर बधाई दी। उनकी समस्या भी पूछी। मुख्यमंत्री ने 512 समूहों के खातों में रिवाल्विग फंड की धनराशि हस्तांतरित की है।



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक