EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टोल प्लाजा पर सुविधा के नाम पर खानापूर्ति
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    31 Jul 2021 10:58 AM



अमरोहा। संवाददाता
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा में संचालित जमापुर टोल प्लाजा पर सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पीने के पानी से लेकर यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। पुलिस की पेट्रोलिंग, क्रेन व एंबुलेंस की मदद जरूर समय पर मिल जा रही है।
बारांबकी में हुए हादसे के बाद देशभर में टोल बूथों पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की चर्चा हर तरफ चल रही है। जिले में संचालित जमापुर टोल प्लाजा पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी कमोबेश कोई पुरसाहाल नहीं लिया जा रहा है। हालत यह है कि यहां पीने के पानी व शौचालय तक की दुरुस्त व्यवस्था वाहन चालकों के लिए नहीं है। पुलिस की पेट्रोलिंग जरूर तयशुदा रूटीन के अनुसार की जा रही है। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस व क्रेन की सुविधा भी मिल पा रही है लेकिन जरूरी दूसरी मूलभूत सुविधाओं को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इस बावत टोल अधिकारी कुछ भी कहने से हर बार बचते नजर आते हैं। डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी पूनम ने इस ओर टोल अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यात्री सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देने की बात कही। जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना