EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    31 Jul 2021 10:37 AM



गजरौला। संवाददाता
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बहादुरपुर निवास 26 वर्षीय शुभम उर्फ शानू पुत्र सत्येंद्र अपने साथी कुलदीप के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से गजरौला आया था। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही तेजगति कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शुभम की मौके पर मौत हो गई। कुलदीप घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुभम के शव व घायल कुलदीप को सीएचसी भेजा। जानकारी पर शुभम के परिजन भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुभम अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताया गया है। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने शव को पोस्टमार्टम के भेजने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना