पंजाब के मोगा शहर में जाने-माने अभिनेता सोनू सूद का जन्मदिन मनाया गया | यूं तो मोगा में पले बढ़े सोनू सूद फिल्मी दुनिया में हीरो है परंतु करोना काल में किए गए उनके द्वारा कार्य ने उनको रियल हीरो बना दिया है | बहुत से लोगों ने उनको जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी | सोनू सूद जी के पैतृक घर मोगा में उनके कुछ बचपन के दोस्तों ने उनका जन्मदिन मनाया | जिसमें विशेष तौर पर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर ने भाग लिया और केक भी काटा | फास्ट न्यूज़ इंडिया की टीम की ओर से भी अभिनेता सोनू सूद को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | देखे सिटी साउथ मोगा से देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट |