EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उत्तराखंड:पेरेंट़्स की राय से ही 02 अगस्त को स्कूल जाएंगे छात्र,जानिए पूरी गाइडलाइन!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    30 Jul 2021 23:53 PM



उत्तराखंड सरकार ने दो अगस्त से स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन, छात्र अभिभावकों की अनुमति के बाद ही स्कूल आ सकेंगे। सरकार ने तय किया है कि अभिभावक की सहमति के बिना छात्रों को स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। शिक्षा सचिव राधिका झा ने बताया कि स्कूलों को खोलना जरूरी है, लेकिन छात्र और शिक्षकों का जीवन भी जरूरी है। इसके लिए स्कूल के संचालन, छात्रों की सुरक्षा को लेकर सामूहिक विचार-विमर्श के बाद ही एसओपी तय की जाएगी। स्कूल खोलने को लेकर शुक्रवार को दून के प्रमुख निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, अभिभावक प्रतिनिधियों को स्कूल खोलने की एसओपी पर चर्चा के लिए आंमत्रित किया है। ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी जारी:शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों के खुलने के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। व्यवस्था की जा रही है कि स्कूल न आने वाले छात्र मोबाइल, लैपटॉप से कक्षा से जुड़ें। शिक्षक वाट्सअप ग्रुप तैयार कर छात्रों को कक्षा से जोड़ सकते हैं। जहां ऑनलाइन सुविधा नहीं है, वहां वाट्सअप और वर्कशीट से पढ़ाई जारी रखी जाएगी। साथ ही मासिक परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है।  फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधम सिंह नगर शाहनूर अली 151045804 



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना