EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुर में मिष्ठान एसोसिएशन ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    30 Jul 2021 23:30 PM



खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर गदरपुर से है  जहाँ गदरपुर स्थित नानक स्वीट्स हाऊस में मिष्ठान एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुम्बर के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कोविड-19 महामारी के दौरान क्षेत्र में तन-मन-धन से निस्वार्थ सेवा करने वाले उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, वार्ड नंबर के सभासद मनोज गुंबर मिंटू, इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर जगदीश सिंह एवं एचडीएफसी बैंक कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मिष्ठान एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुंबर ने कहा की कोरोना महामारी के दौरान लोग अपने घरों से निकल भी नहीं पा रहे थे। उस दौरान इन समाजसेवियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए पीड़ित लोगों को हॉस्पिटल तक पहुंचाया ऑक्सीजन गैस की व्यवस्था करवाई उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इसलिए मिष्ठान एसोसिएशन द्वारा इनको सम्मानित किया है। इस मौके पर मिष्ठान एसोसिएशन के संरक्षक अशोक भुसरी, सरदार दलजीत सिंह, सतीश मिढ्ढा, जीवन कोचर, अनिल मुरादिया, रजत गाबा, राजू अरोरा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।  फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधम सिंह नगर शाहनूर अली 151045804 



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक