EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिलक के खंड विकास अधिकारी पर 25000 का जुर्माना
  • 151051485 - HIMANSHU 0 0
    30 Jul 2021 23:09 PM



राज्य सूचना आयोग ने सूचनाएं ना देने पर मिलक के खंड विकास अधिकारी पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

बिलासपुर नगर के आरटीआई एक्टिविस्ट अमित अग्रवाल ने मिलक के बीडीओ से क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले विकास और निर्माण कार्यों से संबंधित अनेक बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी थी, किन्तु बीडीओ ने सूचनाएं नहीं दी। उसके बाद अमित अग्रवाल ने जिला विकास अधिकारी के यहां पर प्रथम अपील लगाई, परन्तु डीडीओ ने भी सूचनाएं नहीं दिलवाई। जिस पर द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग में दाखिल की गई। अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने मिलक के खंड विकास अधिकारी पर रू 25000 का जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगाते हुए यह भी कहा है कि वह अमित अग्रवाल को सभी सूचनाएं उपलब्ध कराएं।



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक