EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नदियों के कटान से बचाएं किसानों की जमीन
  • 151051485 - HIMANSHU 0 0
    30 Jul 2021 21:30 PM



बिचपुरी, घोसीपुरा और ठिरिया सालेपुर गांव रामगंगा और कोसी के निशाने पर आ गए। नदियां तीनों गांव का तेजी से कटान कर रही है। जिनकी सुरक्षा की किसान यूनियन ने मांग की है।

जलस्तर घटने के बाद के बाद रामगंगा कोसी और पीलाखार नदी ने घोसीपुरा, बिचपुरी और ठिरिया सालेपुर का तेजी से काटन शुरू कर दिया है। तीनों नदियां गांव के करीब पहुंच चुकी है। तीनों गांव की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदियों में समा गई। नदियों ने अपना रुख गांव की तरफ मोड़ दिया है। लिहाजा ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया। वह घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। तीनों गांव के ग्रामीणों की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद गाजीपुर बॉर्डर से प्रभावित गांव में पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर फोरम सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की। बाद में किसानों ने पंचायत कर फैसला लिया कि यदि सुरक्षा का इंतजाम नहीं किए तो शाहबाद मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।

इस मौके पर प्रधान झूला, अमीर साबिर नासिर अली समीर रजा ,अशरफ अहमद शहजादे कलुआ, वीर सिंह हरदेव, ओम प्रकाश, दयाराम, हर स्वरूप सुभाष चंद शर्मा, बेनी राम खेमकरण, हरेंद्र, काशीराम रामबहादुर आदि शामिल थे।



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना