EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वरिष्ठ अधिवक्ता ,साहित्यकार पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी मराल के तेरही भोज में शुभेक्षुओं का जमावड़ा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    30 Jul 2021 21:15 PM



स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर द्वारा शीघ्र ही मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की घोषणा

प्रतापगढ़। जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी मराल जी के तेरही भोज के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित शुभेक्षुओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।शहर के लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के वरिष्ठ सदस्य इंजीनियर ओमप्रकाश पांडेय गुड्डू ने घोषणा किया कि शीघ्र ही मुख्यालय पर श्रद्धेय मराल जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद के साहित्यकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों व उनके प्रति श्रद्धाभाव रखने वाले संभ्रांत नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री चंद्रदत्त सेनानी स्मारक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रकाश मिश्र सेनानी एवं कविकुल अध्यक्ष /वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन सहित धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी, शिक्षक राजेश कुमार मिश्र, संतोष दुबे, पत्रकार डॉ आर के विद्यार्थी,चिंतामणि पांडेय, अयोध्या प्रसाद तिवारी,साहित्यकार सुनील प्रभाकर, पत्रकार राज नारायण शुक्ला राजन, विश्वनाथ त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम, पूर्व प्राचार्य रमेश चंद्र मिश्र, बड़े बाबू रणधीर शुक्ला, भाजपा नेता गणेश नारायण मिश्रा, योगेश चंद्र शुक्ल किसान, रोहित शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, वकील परिषद के मंत्री अवधेश ओझा, श्रीमती किरण बाला सिंह नोटरी,अशोक कुमार एडवोकेट, महेंद्र शुक्ला, रामबरन सिंह, सुनील शुक्ला,राधे कृष्ण त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, राकेश सिंह, चंद्रपाल रजक, विजय शंकर त्रिपाठी, प्रेम शंकर शुक्ला,राज किशोर त्रिपाठी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सुव्यवस्था देने में श्रद्धेय मराल जी के सुपुत्रगण विनोद त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी व आमोद त्रिपाठी के साथ सुपौत्रगण नवनीत त्रिपाठी दीपू, विनीत त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठीआशु, शुभम त्रिपाठी आदि परिवारीजन पूरी तन्मयता से जुटे दिखाई पड़े।



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना