अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाहन काटने वाले 112 कबाड़ी रड़ार पर, गैंगस्‍टर की कार्रवाई के बाद संपत्ति होगी जब्‍त
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    30 Jul 2021 17:11 PM

 मेरठ। सोतीगंज में चोरी के वाहनों का कटान करने वाले कबाड़ी अब चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। कप्तान ने ऐसे 112 कबाड़ियों की सूची तैयार कराई है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद उनकी संपत्ति भी जब्त होगी।

एसएसपी ने बताया कि दो माह बाद सोतीगंज में कार्रवाई का असर खुद ही नजर आने लगेगा। सभी कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। सोतीगंज में छह साल से वाहन कटान करने वाले कबाड़ियों की सूची तैयार कर ली है। इस सूची में कुछ ऐसे कबाड़ी भी हैं, जो वाहन काटने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे कबाड़ी हैं, जो मुकदमों में जेल जा चुके हैं। पुराने मुकदमों में आरोपित बने कबाड़ियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इस प्लानिंग को अमलीजामा पहनाने में अभी दो माह का समय लग जाएगा। इसके बाद सोतीगंज में चोरी के वाहनों का कटान बंद हो जाएगा। 

दोपहिया वाहनों का कटान अब भी जारी

भले ही अफसर कागजी कार्रवाई कर सोतीगंज में कटान बंद होने का दावा कर रहे हों। लेकिन यहां दोपहिया वाहनों का कटान बदस्तूर जारी है। हालांकि बड़े वाहनों के कटान पर कुछ दिनों से रोक लगी है। हर रोज जनपद में दोपहिया वाहनों की चोरी हो रही है। गुरुवार को भी सेंट्रल मार्केट में बाइक चोरी करते चोर को भीड़ ने रंगेहाथ पकड़कर पिटाई कर डाली। साफ है कि सोतीगंज में वाहनों का कटान रुकने के बाद चोरी की घटनाएं भी रुक जाएंगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा: सोतीगंज में एक साथ दस दुकानों और गोदामों पर छापा मारा गया है। चोरी के वाहन कटान का सामान बरामद कर पुलिस थाने ले आई है। सभी कबाड़ियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही फोरेंसिक टीम से सभी सामान की जांच कराई जा रही है। किसी भी सूरत में सोतीगंज के अंदर चोरी के वाहन कटान नहीं होने दिया जाएगा। 

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail