EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मकान पर अवैध कब्जे का आरोप, शिकायत की
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    30 Jul 2021 15:32 PM



हसनपुर। संवाददाता
नगर निवासी दलित समुदाय की महिला ने मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी रीता पत्नी रविंद्र सिंह का कहना है कि उनके पति ठेले पर कपड़ों पर प्रेस कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। साल 1990 में सास प्रकाशवती ने 500 गज का आवासीय प्लाट खरीदा था। उस समय शपथ पत्र पर लिखवा लिया गया था। इसके बाद से ही परिवार उक्त प्लाट पर मकान बनाकर रह रहा है। गुरुवार को रझौंहा के युवक समेत कई लोग घर में घुस आए, मकान की दीवार तोड़ दी। अवैध कब्जे की नियत से उस पर अपना हक जमाने की बात कहने लगे। विरोध पर मारपीट की। एसएसआई संजय तोमर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी। जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक