EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आवेदन नहीं करने पर जब्त होगी जमानत राशि
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    30 Jul 2021 15:05 PM



अमरोहा। ग्राम प्रधान व सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का ब्योरा संबंधित ब्लाक कार्यालय में व जिपं एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपना चुनाव व्यय का ब्योरा कोषाधिकारी कार्यालय अमरोहा में जमा कराना होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा से तीन माह के भीतर जमानत राशि की वापसी के लिए आवेदन करना जरूरी है। उस प्रत्याशी की जमानत धनराशि वापस नहीं की जाएगी, जिनके द्वारा कुल वैध मतों का 1/5 अंश से कम मत प्राप्त किए गए हैं। निर्धारित अवधि में व्यय विवरण के साथ ही जमानत राशि की वापसी के लिए आवेदन नहीं करने पर धनराशि जब्त कर ली जाएगी। जिले में पंचायत चुनाव में 15 हजार से अधिक उम्मीदवार रहे थे। जिपं सदस्य के 27 पदों पर 373 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। ग्राम प्रधान के 597 पदों पर छह हजार से अधिक उम्मीदवार थे। एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के परिणाम घोषणा के तीन माह के अंदर जमानत धनराशि को आवेदन न करने वाले उम्मीदवारों की जमानत धनराशि जब्त कर शासन के खाते में जमा कर दी जाएगी। जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना