EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री आज महिला समूहों के खातों में भेजेंगे 184 लाख रुपये
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    30 Jul 2021 00:39 AM



शामली,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले के महिला सहायता समूहों को रिवाल्विग फंड व सामुदायिक निवेश निधि के तहत धनराशि खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही समूह की महिलाओं को भी संबोधित करेंगे। जिले में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद में एनआइसी में चयनित महिलाएं रहेंगी तो वहीं अपने घर पर भी महिलाएं यह कार्यक्रम देख सकेंगी।

जिले में कुल 4698 समूह बने हैं। इनमें 50626 महिलाएं जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री आज प्रदेश में बने समूहों में धनराशि हस्तांतरित करेंगे। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता भी करेंगे। जिले में भी कार्यक्रम का एनआइसी में लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिले की महिलाओं से मुख्यमंत्री वार्ता नहीं करेंगे, लेकिन एनआइसी में प्रशासन ने महिलाओं को बुलाया है। यहां लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को समूह की महिलाओं को रिवाल्विग फंड व सामुदायिक निवेश निधि की धनराशि वितरित करेंगे। जिले में कुल 130 समूहों को रिवाल्विग फंड व 150 को सामुदायिक निवेश निधि वितरित की जाएगी। कुल 184 लाख रुपये की धनराशि समूहों के खातों में भेजी जाएगी। 

जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की समस्या से निजात दिलाने की मांग

संवाद सूत्र, गढ़ी पुख्ता : बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में जलभराव हो जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई हैं। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में भी जलभराव हो जाने ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गुरुवार को ग्रामीणों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि गांव में वाल्मीकि बस्ती में बरसात के कारण कई फुट तक पानी भर गया है। इससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के निकट ही एक तालाब स्थित है जिसमें गंदगी फैली हुई है। बरसात के चलते तालाब का गंदा पानी बस्ती के घरों में घुस जाता है, जिससे सांप, बिच्छू व अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया गया लेकिन आज तक समस्या से निजात दिलाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने तालाब की बाउंड्री कराने व बस्ती में होने वाले जलभराव से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर नीतू, सुधीर, संदीप, आशीश, अमित, राजेश, सुनील, नितिन, अंकित आदि भी मौजूद रहे।



Subscriber

187478

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित