EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कभी खुली हवा में दहाड़ेगा 'उस्ताद', रणथंभोर अभयारण्य का टाइगर टी-24 छह साल से है कैद
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    29 Jul 2021 14:31 PM



राजस्थान उदयपुर 

 रणथंभोर अभयारण्य की शान रहा टाइगर टी-24 पिछले छह साल से उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में एक तरह से कैद है। 'उस्ताद' नाम से मशहूर टाइगर टी-24 रणथंभोर टाइगर रिजर्व में पांच हजार हैक्टर क्षेत्र में घूमता था और यहां उसे नॉन डिस्पले एरिया यानी जहां लोग उसे देख नहीं पाएं, ऐसी जगह सीमित एरिया के एनक्लोजर में रखा गया है। ऐसे में वह अब खुली हवा में दहाड़ भी नहीं पा रहा।

टाइगर टी-24 को छह साल पहले मई 2015 में रणथंभोर से उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया। चार लोगों के शिकार किए जाने पर उसे नरभक्षी घोषित कर दिया गया। जिसके बाद राज्य सरकार ने उसे इंसानों के लिए खतरा बताते हुए वहां से शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया। यहां आने के बाद भी उसे आजादी नहीं मिली और नॉन डिस्पले एरिया में रखा जा रहा है। इस दौरान उसकी कई बार तबियत खराब हुई और उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों की मानें तो उसे खुले एरिया में रखा जाना आवश्यक है। यदि ऐसे ही रखा गया तो उसके शिकार करने की आदत जा सकती है।

 

देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना