EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल न्यूज़ - फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    29 Jul 2021 08:11 AM



 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर, (सलोनी) भोटा उप तहसील के साथ लगती ग्राम पंचायत पटेरा के झरनोट के पास मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से मलवा सड़कों पर पहुंच रहा है। इसी के चलते हिमाचल परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर से झरनोट रोड पर जा रही थी। इस दौरान मंदिर के समीप सड़क पर कीचड़ होने के चलते बस स्किड ही कर सड़क किनारे लुढ़क गई और बस के पिछले टायर हवा में लटक गए जिसके चलते बस में सवार यात्री बस से बाहर निकल गए। बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं जिसकी इसकी पुष्टि एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखन पाल ने की है। बाद में बस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

 

हिमाचल प्रदेश बादल फटने के बाद ब्रह्मगंगा नाले (मणिकरण) कुल्लू में सैलाब आ गया। सैलाब ब्रह्मगंगा में चल रहे कसोल हाइड रिजॉर्ट नामक कैंपिंग साइट की तरफ बढ़ा। अचानक पानी बढ़ता देख वनिता चौधरी अपने बिजनेस पार्टनर अर्जुन फारसवाल को बचाने के लिए दौड़ी। इसमें वह कामयाब भी हो गई। पानी के सैलाब में अर्जुन घायल हो गया। लेकिन अर्जुन को बचाते बचाते पानी वनिता को बहाकर ले गया। वनिता चौधरी 25 वर्ष की थी और गाजियाबाद गांव निस्तौली, नियर टिला मोड, लोनी रोड की थी। यहां बतौर प्रबंधक का काम देख रही थी। बुधवार को उसने दिल्ली जाना था। वनिता के पिता का नाम विनोद डागर है। कुछ लोग इस दुनिया को छोड़ने से पहले दूसरे लोगों के लिए ऐसा काम कर जाते हैं कि वे मरने वाले शख्स को जिंदगी भर नहीं भूल पाते। ऐसा ही वनिता चौधरी ने किया।

 

 

 

हिमाचल प्रदेश, लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले की बाढ़ ने मंडी के भगसोई गांव को कभी ना भूलने वाले जख्म दिए हैं। भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आने से इस गांव के चार लोग हादसे के शिकार हुए और काल का ग्रास बन गए। वीरवार को 4 अर्थियाँ उठेंगी। पूरे गांव में मातम पसरा है। वही जीप में मंडी जिला के भगसोई और न्योलीधार के सात लोग ठेकेदार के माध्यम से पाँगी में रोप-वे का निर्माण करने जा रहे थे। जीप भमसोई गांव के छह और पनारसा के न्योलीधार का एक आदमी सवार था। बुधवार सुबह तोजिंग नाले के पास हादसा हो गया। मृतक निरत राम अपने पीछे पत्नी लता और एक बेटा व तीन बेटियां छोड़ गया है। परिवार में निरत नाम ही कमाने वाला था।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 29/07/2021



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना