EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अजमेर नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा ने जीती दोनों सीटें
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    28 Jul 2021 15:30 PM



राजस्थान अजमेर - राजस्थान में अजमेर जिले के अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 28 व नगर परिषद किशनगढ़ के वार्ड संख्या 46 में हुए नगरीय निकाय उपचुनाव 2021 के बुधवार को मतगणना पश्चात प्राप्त परिणामों में प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। दोनों ही सीटों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। अजमेर नगर निगम वार्ड 28 के उपचुनाव में भाजपा की गीता जांगिड ने 783 मतों से कांग्रेस की बेला शर्मा को पराजित किया। वहीं, किशनगढ़ के वार्ड संख्या 46 के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार भैरव लाल सैनी ने 585 वोट से कांग्रेस के प्रत्याशी पन्नालाल को शिकस्त दी है। नगरीय निकाय उपचुनाव 2021 के लिए बुधवार को हुई मतगणना कुछ ही राउंड में पूरी हो गई। मतगणना को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। उपचुनाव के चुनावी मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार ही आमने-सामने थे। लिहाजा परिणाम आने में भी ज्यादा देर नहीं लगी। मतगणना पांच राउंड में हुई। मतगणना में एक भी डाक मतपत्र नहीं मिला।

 

देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 511113047



Subscriber

188592

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना