EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल की खास खबरें
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    28 Jul 2021 13:08 PM



 

 

 

 

कोरोना की तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल सरकार ने डॉक्टरों के तबादले पर रोक लगाई है। सरकार का मानना है कि जहां 50 से 70 के बीच कोरोना मामले आ रहे थे, अब इनकी संख्या 100 से ऊपर जा रही है। इसलिए डॉक्टरों के तबादलों पर फिर रोक लगा दी गई है। अब मुख्यमंत्री की अनुमति से ही तबादले हो सकेंगे।

 

 

 

हिमाचल - खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंगलवार का काज़ा दौरा रद्द हो गया। इसके बावजूद जनजातीय जिला लाहौल स्पीति को मुख्यमंत्री ने करोड़ो की सौगात दी है। लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने जनजातीय क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को जनजातीय भत्ता ₹200 से बढ़ाकर ₹450 से  ₹650 और शीतकालीन भत्ता भी ₹300 से बढ़ाकर ₹500 करने की घोषणा की है।

 

 

हिमाचल प्रदेश पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के पास न्याजपुर में एक चलती गाड़ी पर पहाड़ी से चट्टाने आ गिरी। इस हादसे में चालक को घायल अवस्था में कार की छत तोड़कर बाहर निकाला गया। इस हादसे में चालक की एक टांग फ्रेक्चर हुई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। चालक अवतार सिंह बडूखर (इंदौर) का रहने वाला है।

 

 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बीते रविवार को सांगला छितकुल मार्ग पर बटसेरी पहाड़ी से गिरी चट्टानों से 9 पर्यटकों की मौत हो गई थी। अब स्थानीय प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इस मार्ग को फिलहाल लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बटसेरी और छितकुल की तरफ पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पहले भूवैज्ञानिक पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की वजह तलाश करेंगे। गुंसा की पहाड़ी पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम सर्वे शुरू कर देगी। सर्वे की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी और उसके बाद ही तय किया जाएगा कि सांगला छितकुल मार्ग को बहाल करना है या नहीं। तीन पंचायतों के लोगों और भारतीय सेना के जवानों के लिए बिजली, पानी की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

 

 

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 28/07/2021



Subscriber

188614

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना