EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करंट लगाकर मछली मारने की जुगत में खुद को लगा करंट, गई जान
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    27 Jul 2021 22:39 PM



राजस्थान जयपुर में  करंट लगाकर मछलियां मारने का प्रयास एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा की उसकी ईहलीला ही समाप्त हो गई। घटना उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले की है। जहां कागदी नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा—गला शव मंगलवार को मिला। इसकी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई थी। उसके पास ही ट्रांसफार्मर से जुड़ा एक तार भी मिला, जिसमें करंट प्रवाहित था।

बिजली निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुलाया

माना जा रहा है कि अधेड़ ने मछली पकड़ने के लिए पानी में करंट प्रवाहित करने का प्रयास किया और इसी दौरान खुद ही उसकी चपेट में आ गया। पुलिस निरीक्षक रतनसिंह चौहान से बताया कि विद्युत वितरण निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है कि करंट लगने के बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है।

आसपास के सभी गांवों में घटना की जानकारी दी गई है

अधेड़ के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसका शव जिले के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसके कपड़ों के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी में डूबने से उसका शव फूल चुका है तथा पहचानने योग्य नहीं रहा है। ऐसे में उसकी पहचान को लेकर आसपास के सभी गांवों में घटना की जानकारी दी गई है।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना