EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

15 हजार रुपये घूस के साथ लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    27 Jul 2021 20:16 PM



सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चट्टी पर स्थित जन सेवा केंद्र से एक लेखपाल को वाराणसी की भ्रष्टाचार निवारण टीम के सदस्यों ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे सुखपुरा पुलिस को सौंपा गया है। पीड़ित की शिकायत पर यह कार्रवाई मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई है।

नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायणपुर गांव निवासी अजेश कुमार राय पुत्र स्व. रविशंकर राय की एक जमीन विश्वंभर पार मौजे में है। हाथरस जिले के विद्या नगर निवासी इलाकाई लेखपाल पूरन सिंह उसी जमीन में स्वामित्व योजना का सर्वे कर रहे थे ताकि वहां पंचायत भवन बन सके। इसका विरोध अजेश ने किया तो लेखपाल ने घूस की मांग किया। रिश्वत देने का दिन, समय और स्थान निर्धारित किया गया। इसकी सूचना अजेश ने वाराणसी एंटी करप्शन टीम को दिया तो उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। मंगलवार को अजेश हनुमानगंज चट्टी स्थित एक जन सेवा केंद्र पर मौजूद लेखपाल को जब 15 हजार रुपये रिश्वत दिए गये तभी वहां टीम के सदस्य पहुंच गए। लेखपाल को चिन्हित नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार दीक्षित, नरेन्द्र कुमार सिंह, विजय नारायण प्रधान, पुनीत कुमार सिंह व सुनील कुमार यादव शामिल थे।



Subscriber

188592

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना