EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - भोरंज में आजतक लगभग 74000 लोगों का हुआ टीकाकरण
Link
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    27 Jul 2021 18:30 PM



हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर, थाना भोरंज - वेक्सीन को लेकर भोरंज क्षेत्र के लोगों को इतनी जागरूकता है कि आज केवल सिविल अस्पताल भोरंज में ही 200 लोगों ने टीकाकरण करवाया। भोरंज में 0 से 18 आयु वर्ग के लगभग 27000 और 18 से 44 वर्ग के लगभग 47000 और 44 वर्ष से ऊपर लगभग 38000 जनसंख्या है। भोरंज उपमंडल की लगभग 1 लाख 12 हज़ार के लगभग जनसंख्या है। 18 जनवरी 2021 से भोरंज में 60+ आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरु हुआ , अप्रैल में 45+ आयु वर्ग और 17 मई 2021 से 18 + की आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था।

 

 

 

टीकाकरण और कोविड टैस्टिंग में भोरंज उपमंडल स्वथ्यकर्मियों और अधिकारियों की मेहनत के चलते पूरे प्रदेश में प्रथम रहा है। अब तक लगभग 74000 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जानकारी देते हुए बी0 एम0 ओ0 डॉ ललित कालिया ने बताया कि क्षेत्र की जनता की जागरूकता व कर्मचारियों की मेहनत से टीकाकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए समय समय पर जगह जगह टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे है ताकि लोगों को असुविधा न हो। अब तक लगभग  74000  लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

 

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 27/07/2021



Subscriber

187555

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश