EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक ही बारिश में छलनी हो गयीं शहर की सड़कें, जगह-जगह बनेे तालाब
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    27 Jul 2021 14:33 PM



अलीगढ़ एक ही बारिश में सड़कों की पोल खुल गई, जिले में प्रमुख स्थानों पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। तमाम जगहों पर सड़कें उखड़ी पड़ी हैं, जैसे मानों कोई परत उखाड़कर रख दी गई हो। हाईवे की स्थिति तो और भी बुरी है। गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे कई जगहों पर ऐसा धंस गया है कि वहां पूरा ट्रक ही समा जाए। गड्ढों से भले ही राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, मगर पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधकारियों को कोई खास चिंता नहीं है। इसलिए बारिश थमने के बाद उन्हें ठीक भी नहीं किया जा रहा है।

तीन दिनों की बारिश में तालाब बन गयीं सड़कें 

पीएसी के पास रामघाट रोड गड्ढों से छलनी हो गई है। तीन दिनों की बारिश में सड़क तालाब बन गई थी। यहां इतने बड़े गड्ढे हैं कि ट्रक के पूरे पहिए समा जाएं। करीब 20 मीटर सड़क पर गड्ढों के चलते चलना मुश्किल है। यहां हालात बद से बदत्तर हैं। पूरे जिले में शोर मचने के बाद सिर्फ पत्थर डालकर अधिकारी निश्चिंत हो गए। अभी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। क्वार्सी के पास ही ब्रिलियंड पब्लिक स्कूल के लिए मुड़ते ही रामघाट रोड धंस गई है। रात के समय यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

नहर पर सड़क की पटरी क्षतिग्रस्त

खैर क्षेत्र में नयावास नहर पर सड़क की पटरी क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग टैंडी गांव की ओर से जाता है। अंडला से आगे मुड़कर नहर से होते हुए टैंटी गांव से वृंदावन पहुंचना काफी आसान हो जाता है। इसलिए तमाम लोग इस मार्ग से होकर निकलते हैं। सड़क बीच-बीच में उखड़ी पड़ी है। मगर, सड़क की पटरी तमाम जगहों पर धंस गई है। यहां पर भी बड़े वाहनों के पहिए धंस जाएंगे। नहर होने के चलते रास्ता बहुत दुर्गम है, इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। चार पहिया वाहन तो कई बार हादसे का शिकार होते बचे हैं।

 

 



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना