EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कर्नाटक में नए CM का ऐलान जल्द
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    27 Jul 2021 13:19 PM



कर्नाटक को आज ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। बीते दिन बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बाद आज शाम 5 बजे बेंगलुरु में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को भाजपा हाईकमान ने पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर बनाया है। इन्हीं की अगुवाई में बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

सोमवार को येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

इससे पहले येदियुरप्पा ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दिन राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इसी के साथ नए CM के दावेदारों की चर्चा होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि नया मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय और विधायकों में से होगा। इस हिसाब से कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और खनन मंत्री एमआर निरानी सबसे बड़े दावेदार हैं।

 

 

येदियुरप्पा ने 31 जुलाई 2011 को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 30 नवंबर 2012 को कर्नाटक जनता पक्ष नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। दरअसल, येदियुरप्पा के इस कदम के पीछे लोकायुक्त द्वारा अवैध खनन मामले की जांच थी। इसी जांच में येदियुरप्पा का नाम सामने आया था। इसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ा था। 2014 में येदियुरप्पा फिर भाजपा में शामिल हो गए।

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने से चूक गई। इसके बाद भी येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से इमोशनल स्पीच के बाद सत्ता छोड़ दी। इसके बाद कांग्रेस ने जेडी (एस) के साथ मिलकर सरकार बनाई। यह सरकार भी ज्यादा दिन नहीं टिकी और 2019 में येदियुरप्पा दोबारा मुख्यमंत्री बने।



Subscriber

187555

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश