EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पंप कैनाल नियमित नहीं चलने का विरोध, धरना
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:50 PM



भरौली (बलिया) : क्षेत्र के कोरंटाडीह पंप कैनाल नियमित रूप से नहीं चलने से आक्रोशित किसानों ने रविवार को धरना दिया। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि नौ किमी लंबी नहर में एक किमी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते किसानों की धान की फसलें सूख रही हैं। अधिकारियों से बार-बार आग्रह करने के बाद भी कोई उपाय नहीं किया गया। कोरंटाडीह डाक बंगले पर मौजूद खेल मंत्री व क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी को किसानों ने पत्रक सौंपा। उन्होंने गाजीपुर के जिलाधिकारी से फोन पर बात कर पंप को नियमित रुप से संचालित करने का निर्देश दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त हो गया। आरोप लगाया कि चार घंटे बिजली मिलने से पंप चल नहीं चल पा रहा है। सालों से नया दो मोटर अभी तक नहीं लगाया गया। प्रत्येक वर्ष साफ-सफाई व नहर के सुरक्षा पर लाखों रुपये की हेराफेरी की जाती है। पंप कैनाल बलिया होने के बाद भी गाजीपुर अधिशासी अभियंता की देखरेख में संचालित होता है। ऐसे में एनएच-31 से रामगढ़ तक नहर के किनारे 11000 वोल्ट का तार दौड़ जाने से राहत मिल सकती है। किसान अपने खेतों को सिचित करने के लिए ट्यूबवेल लगा लेंगे। उन्हें नहर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस मौके पर अशोक राय, सतीश राय, बच्चन राय, राजन राय, बबुआ राय, श्रीप्रकाश तिवारी, राधा मोहन यादव, बासुदेव राय, ब्रज विलास राय, बच्चन राय आदि मौजूद थे।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना