EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रैक्टर से जोतवा दिया मैदान, भड़का आक्रोश
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:48 PM



रसड़ा (बलिया) : माधोपुर स्थित चीनी मिल परिसर की खाली जमीन पर मैदान बनाकर पांच वर्षों से एक दर्जन गांवों के सैकड़ों युवा प्रतिदिन दौड़ लगाते थे, कितु चीनी मिल प्रशासन ने रसड़ा पुलिस के सहयोग से रविवार को दोपहर उसे ट्रैक्टर से जोतवा दिया। इससे युवाओं में आक्रोश भड़क उठा। वे ग्राउंड में प्रदर्शन करने के साथ ही पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। वहां एसडीएम के नहीं रहने से युवाओं का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रमेश यादव, मंटू यादव, वीर बहादुर, जयप्रकाश आदि ने बताया कि ग्राउंड पर माधोपुर, नागपुर, संवरा, चिलकहर व उरदैना सहित एक दर्जन गांवों के सैकड़ों युवा प्रतिदिन दौड़ लगाते हैं। कहा कि प्रशासन इसके बदले कहीं और बड़ा ग्राउंड उपलब्ध करा दे या कम से कम इस वर्ष के अंत तक इसी मैदान में दौड़ लगाने की अनुमति प्रदान कर दी जाय ताकि युवा अपने सपने को साकार करने में सफल हो सकें। चेताया कि यदि हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना