EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बोल बम के जयकारे से गूंजे शिव मंदिर, किया जलाभिषेक
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:43 PM



बलिया : सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। कोरोना के चलते मंदिरों के कपाट बंद होने के बाद भी भक्त बाबा के दरबार तक गए। उनकी चौखट पर फूल-माला चढ़ाकर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के उद्घोष होता रहा। लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की, इससे पूरा नगर बम-बम हो गया। हर किसी ने भगवान शिव का पूजन किया। शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। श्रद्धालु गंगाजल, दूध व दही के साथ मंदिर तक पहुंचे। बाहर से बाबा के दर्शन पूजन कर वापस लौट आए। मंदिर के बंद होने से बाबा के भक्त नाराज भी दिखे। वह बाबा के शिव लिग का जलाभिषेक करना चाह रहे थे। मंदिर में हरि कीर्तन का दौर चलता रहा। प्रबंधक अजय चौधरी व ज्ञान बाबा ने बताया कि सावन मास में हर सोमवार को मंदिर का कपाट बंद रहेगा।

बांसडीह : कोड़र में स्थित सैदनाथ महादेव मंदिर में भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। पुजारी अभिषेक मिश्र के पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू किया।

इंदरपुर: बाबा तिलेश्वरनाथ धाम कुकुरहां पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं ने कोविड के नियमों का पालन करते हुये जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। प्रभारी राजीव सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ तत्पर रहे।

रेवती: नगर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, मां दुर्गा स्थान, दहतीरे महादेव स्थान, मौनी बाबा के स्थान पर स्थित शिव मंदिर पर लोगों ने जलाभिषेक किया।



Subscriber

188457

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे