EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

1.35 लाख के आभूषण बरामद, तीन चोर गिरफ्तार
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:37 PM



गड़वार (बलिया) : थाना पुलिस ने क्षेत्र के चिलकहर रेलवे स्टेशन के पास रविवार की देर शाम चोरी हुए 1.35 लाख के आभूषण के साथ चार चोरों को सामान खरीदने वाले दुकानदार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस चोर के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। चोरों ने सरभारी कला गांव से 9 जुलाई की रात में राधेश्याम पांडेय के घर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा लिए थे।

रतसर चौकी इंचार्ज दशरथ उपाध्याय रात को गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि चोर चोरी की सामान के साथ चिलकहर रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। वह आभूषण खरीदने वाले व्यापारी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर राजेश मुसहर निवासी चितबड़ागांव, डीबू मुसहर व पप्पू मुसहर निवासी बर पकड़ी तथा माल खरीदने वाले दुकानदार शत्रुघ्न वर्मा निवासी नाइकडीह, थाना दुल्हपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.35 लाख के सोने की चेन, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल व करधन व तीन हजार पांच सौ रुपये नकद बरामद हुआ। इन चोरों के पास से पुलिस को दो नाजायज चाकू भी मिले। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि इन शातिर चोरों के ऊपर कई थानों में मुकदमा कायम है। इसमें राजेश मुसहर के पिता कैलाश चितबड़ागांव थाना का हिस्ट्रीशीटर है।



Subscriber

188491

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन