EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बैरिया की दो ग्राम पंचायतों को मिल सकता है पुरस्कार
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:33 PM



बैरिया (बलिया) : विकासखंड के दो ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत मिल सकता है। यह 50 लाख से एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि होती है।

दो ग्राम पंचायतों के चयन के लिए ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी माथापच्ची करने में लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत कोटवां का नाम सूची में शामिल करने की सहमति बन चुकी है। दूसरे के लिए ग्राम पंचायतों के कार्यो की समीक्षा जारी है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में गांवों में निगरानी समिति का गठन, उनके द्वारा कराए गए कार्य, ग्राम वासियों को कोरोना में स्वास्थ्य सम्बंधित सहयोग, इलाज, ऑक्सीजन की उपलब्धता व तापमान चेक कराने सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा प्रश्नावली निर्धारित की गई है, जिसे ब्लाक कमेटी भरकर हमारी पंचायत पोर्टल पर भेजेगी। इसके बाद शासन से मूल्यांकन के लिए जिला कमेटी को भेजा जाएगा। मेरिट के अनुसार छह ग्राम पंचायतों को 50 लाख से एक करोड़ का पुरस्कार और 301 ग्राम पंचायतों को चार लाख से 12 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुरस्कार की धनराशि ग्राम निधि के खाते में जायेगा। वही संबंधित प्रधान को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना