EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देश के लिए शहीद होने वाले हो जाते हैं देवतुल्य
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:28 PM



दुबहड़ (बलिया) : क्षेत्र के किशुनीपुर स्थित तिवारी टोला में सोमवार को शहीद अमित तिवारी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने कहा कि शहीद की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाती। जो व्यक्ति अपने देश के लिए शहीद होता है, वह देवतुल्य हो जाता है। दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुना सिंह ने शहीद के नाम पर उनके गांव के सामने एनएच 31 पर शहीद द्वार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे, अमरनाथ गिरि, निर्मल सिंह, विजयनारायण तिवारी, नमोनारायण तिवारी, कृष्णकुमार पांडेय, अन्नपूर्णानंद तिवारी व अरुण सिंह मौजूद रहे। आभार शोकहरण तिवारी ने किया।



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना