EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिले में पहुंचे 10 हजार थैले, छपे हैं मोदी-योगी के चित्र
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    26 Jul 2021 19:21 PM



बलिया : जिले के राशन उपभोक्ताओं को अब फ्री राशन के साथ बैग (थैला) भी दिया जाना है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को यह थैला मिलेगा। इसकी पहली दस हजार बैग की खेप जिले में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री ोयोगी आदित्यनाथ के चित्र वाले थैला में 20 किलोग्राम तक राशन ले जा सकेंगे। उपभोक्ताओं को अपने घर से थैला व बोरिया लेकर नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक राशन के लिए घर से थैला लेकर जाना पड़ता है। बैग का इंतजार जिला पूर्ति कार्यालय को काफी दिनों से था। खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान का पत्र डीएसओ को मिला था। थैला व राशन का वितरण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होना हैं।

कोट

उपभोक्ताओं को राशन के साथ फ्री थैला दिया जाना हैगा। अभी शासन से दस हजार थैला मिला है। फिलहाल 50-50 की संख्या में कोटेदारों के यहां भेजवाया जा रहा है। वितरण शासन के निर्देश आने के बाद किया जाएगा।

--- कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना