EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एसडीएम ने सुजावन देव मंदिर का निरीक्षण कर किया जलाभिषेक
  • 151122316 - RISHABH DWIVEDI 0 0
    26 Jul 2021 17:56 PM



इलाके के धार्मिक और आस्था के प्रतीक सुजावन देव मंदिर का सावन मेले के मद्देनजर एसडीएम बारा शौम्या गुरुरानी ने निरीक्षण करते हुए जलाभिषेक किया । साथ ही मंदिर के पुजारी व प्रधान से मंदिर के आस पास साफ सफाई रखने का निर्देश देते हुए कोविड नियमों के तहत मंदिर प्रवेश व पूजन कराए जाने के लिए निर्देशित किया ।

 

घूरपुर के देवरिया भीटा स्थित यमुना के मध्य धारा में विराजित सुप्रसिध्द सुजावन देव मंदिर में सावन मेले के पहले दिन रविवार के दिन एसडीएम बारा शौम्या गुरुरानी निरीक्षण के लिए पहुंची ।यमुना के मध्य स्थित मंदिर की छटा देख एसडीएम भाव विभोर हो गई । सबसे पहले एसडीएम ने सुजावन देव का विधिवत पूजन कर जलाभिषेक किया । 

 

और उसके बाद मंदिर का निरीक्षण किया । इस बीच मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान देवरिया महंत राजीव गिरी व पुजारी ज्ञानेंद्र भारथी से एसडीएम ने सावन के मेले में आने वाले शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक व पूजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली । 

 

एसडीएम ने मंदिर में भीड़ को नियंत्रित रखने व कोविड नियमों की विधिवत जानकारी दी। पुजारी ने बारिश के मौसम में आने जाने वाले भक्तों को होने वाली दिक्कतों ओ बताया जिसे संज्ञान में लेते हुए मदद का भरोसा दिया ।

 

 



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना