अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राजस्थान में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव करेगा कांग्रेस आलाकमान
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    26 Jul 2021 10:45 AM

राजस्थान में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव करेगा कांग्रेस आलाकमान कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव करेगा। मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियां खुद की मर्जी से करने पर अड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अब कह दिया कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फैसला मंजूर होगा। सभी विधायकों को 28 और 29 जुलाई को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। दोनों दिन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन विधायकों से वन टू वन रायशुमारी करेंगे। विधायकों से सत्ता व संगठन के बारे में राय ली जाएगी। मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट ली जाएगी। सीएम और सचिन पायलट पहले मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने के पक्ष में थे, लेकिन आलकमान ने फेरबदल का निर्णय लिया है।

वेणुगोपाल और माकन ने गहलोत को दिया सोनिया का संदेश

सूत्रों के अनुसार, राज्य कांग्रेस में बढ़ती खींचतान, पायलट और गहलोत समर्थकों की सार्वजनिक बयानबाजी पर आलाकमाान ने नाराजगी जताई है। पिछले दिनों राज्य के नेताओं से मिले फीडबैक के बाद सोनिया ने वेणुगोपाल और माकन को शनिवार को जयपुर भेजा। दोनों नेताओं ने देर रात तक सीएम गहलोत के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सीएम को सोनिया की मंशा के बारे में बता दिया। मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में किन विधायकों व नेताओं को स्थान देना है, यह फैसला आलाकमान करेगा। वेणुगोपाल और माकन के साथ बैठक में गहलोत ने सोनिया की बात मानने के लिए कहा बताया। जयपुर आने से पहले दोनों नेताओं ने दिल्ली में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। देर रात गहलोत के साथ बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने विधायकों व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की रविवार सुबह बैठक बुलाने के निर्देश दिए। बैठक में शामिल हुए नेताओं व विधायकों से एकमत से कहलवाया गया कि उन्हें आलाकमान का फैसला मंजूर होगा।

विधायकों की रायशुमारी को लेकर कयास

28 और 29 तारीख को जयपुर में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाकर अलग-अलग रायशुमारी किए जाने की रणनीति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ दिग्गज नेताओं का कहना है कि केवल मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तो कभी विधायकों से वन-टू-वन राय नहीं मांगी गई। ऐसा पहली बार हो रहा है। यह संभावना है कि आलाकमान गहलोत और पायलट के पक्ष में कितने-कितने विधायक हैं, यह रिपोर्ट तैयार करना चाहता हो।देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 9982499848

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail