EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अनुसुचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं।
Link
  • 151110606 - MOHAMMAD SHAHEED 0 0
    25 Jul 2021 17:32 PM



उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी०एस०मर्तोलिया ने जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनी क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों के निर्देशित किया।बता दें कि विकासखंड बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत के बुक्सा परिसर भवन में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी०एस० मर्तोलिया ने जनसंवाद कार्यक्रम में बुक्सा जनजाति के लोगों की समस्याओं को सुना जिसमें लोगों ने उनकी जमीन पर अन्य जातियों द्वारा कब्जा,बिजली और बुक्सा मार्केट में बनी दुकानों पर अन्य जातियों का कब्जा हटाने की समस्यायों को प्रमुखता से रखा।आयोग के उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया व अन्य समस्याओं को आयोग द्वारा निराकरण के लिए भरोसा दिलाया। बुक्सा समाज के लोगों ने आयोग के उपाध्यक्ष जी०एस० मर्तोलिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी०एस० मार्तोलिया ने बताया कि राज्य व केंद्र की सरकारों द्वारा जनजाति समाज के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं लागू की हैं परंतु विभागीय अधिकारियों को भी योजनाएं को लागू करने के लिए ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करना होगा तब ही जनजाति समाज के लोगों का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूक रहकर खेलों में रुचि लेनी चाहिए जिससे उनका फिजिकल फिटनेस व स्वास्थ्य में सुधार आएगा।देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट   151110606



Subscriber

187550

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश