EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अशोक तंवर बोले, कांग्रेस ब्लैकमेलरों की पार्टी बन गई
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    25 Jul 2021 14:39 PM



जयपुर अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अशोक तंवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी एक दिन खत्म हो जाएगी। कांग्रेसी आपस में ही लड़कर मर जाएंगे। कांग्रेस के कई नेता भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस का जी-23 समूह गद्दारों का ग्रुप है। यह समूह कांग्रेस को कमजोर करने में जुटा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तंवर ने कहा कि अब यह ब्लैकमेलर्स की पार्टी बन गई है। इसमें निष्ठावान और शरीफ लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस में जो नेता ब्लैकमेल करेगा, जितना दबाव बनाएगा उसे उतना ही फायदा मिलेगा। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल में वीरभद्र सिंह ने दबाव बनाकर ही पार्टी पर कब्जा जमाया।

उनके मुताबिक, राजस्थान में भी कांग्रेस के बहुत से ऐसे नेता है, जो भाजपा को ताकत देने में जुटे हैं। इस कारण यहां भाजपा ताकतवार हो रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की खींचतान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के बीच समन्वय बनाने की जिम्मेदारी प्रभारी महासचिव की होती है, लेकिन अब प्रभारी महासचिव खुद ही किसी एक नेता के एजेंट बन गए। तंवर ने अपना भारत मोर्चा को हरियाणा के बाद राजस्थान में सक्रिय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान में मोर्चा शीघ्र ही विस्तृत रूप लेगा।

देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 9982499848



Subscriber

188609

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना