EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    25 Jul 2021 08:42 AM



 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला बिलासपुर, थाना घुमारवीं में तैनात एक कांस्टेबल सुनील कुमार ने क्रिकेट के खेल में मात्र चार घंटों में 1 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जीती।

 

 

 

कांस्टेबल सुनील कुमार को क्रिकेट के इस जुनून ने करोड़पति का खिताब दिलाया। गौरतलब है कि कांस्टेबल सुनील कुमार गांव बैरी रजदियां के रहने वाले हैं। सुनील कुमार को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का जुनून था। फ्री टाइम में सुनील कुमार मोबाइल पर फैंटेसी लीग में खेलता था। इसी फैंटेसी लीग में खेले गए एक मैच ने कांस्टेबल सुनील कुमार को करोड़पति बना दिया।

पिछले कल भारत श्रीलंका के तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान उन्होंने लीग में 1 करोड़ 15 लाख की राशि इनाम में जीती है। सुनील ठाकुर को खुद भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने इनाम जीता है। सुनील ठाकुर का कहना है कि मैंने एक टीम बनाकर दो कांटेस्ट में भाग लिया। एक में 49 और दूसरे में 35 रुपए लगाकर अपनी टीमें बनाई। पूरा मैच देखने को तो नही मिला, लेकिन मैंने अपने मोबाइल पर बराबर नजर रखी और पहले नंबर पर आया।

 

 

 

 

इसकी पुष्टि घुमारवीं के डी एस पी अनिल कुमार ठाकुर ने भी की है और कहा है कि कांस्टेबल सुनील ठाकुर हमारे ही थाने में तैनात है।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 25/07/2021



Subscriber

188635

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना