EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहा किसान गिरफ्तार
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    24 Jul 2021 23:01 PM



खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर से है कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने मण्डी परिसर में एकत्र हुए थे। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। एसडीएम तुषार सैनी, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई सुधाकर जोशी, एलआईयू इंचार्ज भाष्कर बडोला ने प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता कर विरोध प्रदर्शन स्थगित करने की अपील की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी किसान संगठन के कार्यकर्ता शनिवार को मण्डी पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चंद पूजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए कंपनी की तरह काम कर रही है। आठ माह से अधिक समय से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की गांरटी मांग रहे हैं। लेकिन सरकार हठधर्मी हो गयी है। इसलिए मजबूरन किसान सड़कों पर है। सरकार की अनदेखी के कारण भाजपा सरकारों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेंगे। किसान अमरिया चौक में सीएम का विरोध करने के लिए काले झंडे लेकर जुलूस की शक्ल में निकल गये। उनके हाथों में काली पट्टियां बधी थी। पुलिस ने किसानों को सीएम के आने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। जंहा भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिह, साहब सिंह बिजटी, जरनैल सिंह, जगपाल सिंह, बलविंदर सिंह, सकत्तर सिंह, पवन सिंह, परमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरजोत सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह शामिल रहे। फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला ब्यूरो उधम सिंह नगर शाहनूर अली की रिपोर्ट 151045804

 



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना