EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मीराबाई की सफलता पर देश को गर्व, उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    24 Jul 2021 22:58 PM



उत्तराखंड देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने भारत को 49 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में पदक दिलाकर भारत का खाता खोला है। उन्होंने क्लीन एंड जर्क की अपनी दूसरी कोशिश में कुल 115 किग्रा वजन उठाया। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बाजपुर के ओलंपियन गुरमीत सिंह ने कहा कि मीराबाई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का खाता खोलने वाली मीराबाई चानू पर पूरा देश गर्व कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री विधायक से लेकर तमाम हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मीराबाई चानू की इस सफलता के लिए उनकी तारीफ करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, टोक्यो ओलंपिक्स में भारत्तोलन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। वहीं, भाजपा विधायक चंद्रा पंत लिखती है, साइखोम मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला सिल्वर जीत कर हमें गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है। फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला ब्यूरो उधम सिंह नगर शाहनूर अली की रिपोर्ट 151045804 



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक