EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बंदूक के साथ फोटो लेते समय गोली चलने से महिला की मौत
  • 151056564 - VISHNU GUPTA 0 0
    24 Jul 2021 22:03 PM



 

हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां फोटो खिंचवाते वक्त बंदूक की गोली लगने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैकई बार खास फोटो खिंचवाने की चाहत जानलेवा हादसा बन जाती हैं।शाहाबाद कस्बे में ऐसा ही हादसा हो गया जहां फोटो खिंचवाते समय एक महिला की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध हालत मौत हो गई है।

महिला के ससुराल वालों का कहना है कि फोटो लेते समय लापरवाही से बंदूक का ट्रिगर दब गया और उसकी मौत हो गई, वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या गोली मारकर कर दी गई है।

महिला की बंदूक के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में आरोप है कि ससुरालपक्ष के लोग दहेज में दो लाख रूपये मांग रहे थे।मृतका की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। ससुरालपक्ष के बयान की भी जांच की जाएगी।

एएसपी कपिलदेव सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के द्वारा कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान गोली चल जाने की घटना सामने आई है।दोनों के मोबाइल बरामद हुए हैं, बंदूक भी बरामद कर ली गई है।दावा किया जा रहा है कि लापरवाही से गोली चलने से भी मौत हो सकती है। वहीं परिजन चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच दहेज हत्या के एंगल से की जाए।मृतका का नाम राधिका है।मृतका के परिजनों ने पति आकाश, ससुर राजेश, सास पूनम, और जेठ उमंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ससुराल पक्ष बार-बार कह रहा है कि फोटो लेने के दौरान ही बंदूक से गोली चल गई थी और महिला की मौत हो गई थी।



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना