EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सरायरंजन JDU जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार,
Link
  • 151127497 - JITENDRA KUMAR 0 0
    24 Jul 2021 20:09 PM



बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड में  पूर्व सांसद एवं जदयू (JDU) जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई एवं सीएसपी संचालक सुनील कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को घटना में शामिल पांच अपराधियों एवं पूर्व में गिरफ्तार चार अपराधियों सहित कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के झगड़ा गांव में बीते 7 जून को हथियारबंद अपराधियों ने सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी राजेश्वर महतो के पुत्र एवं सीएसपी संचालक सुनील कुमार की लूट के दौरान निर्मम हत्या कर दी थी। जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी।आपको बता दें कि सीएसपी संचालक सुनील कुमार समस्तीपुर के पूर्व सांसद एवं JDU जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई थे। मृतक सुनील कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलाते थे। घटना के दिन वे बैंक से 3 लाख 60 हज़ार रुपए निकालकर अपने घर जा रहे थे। उसी क्रम में अपराध कर्मियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उनसे सारा पैसा लूट लिया गया और लूट के दौरान विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर ही चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही थी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस की टीम ने पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।देखे सरायरंजन से जितेंद्र कुमार की यह रिपोर्ट 151127497

 

 

 

 

 

 



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना