EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित हैं एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    24 Jul 2021 16:21 PM



 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर - हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजीव राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहां की एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित हो चुके हैं। हार के बाद बौखलाहट में अपने पत्ते साफ देखते हुये अनैतिक ढंग से हथ कंडो को अपना रहे हैं। 

 

 

 

 

राजीव राणा ने कहा की यह पहली बार  नहीं है कि विजय अग्निहोत्री की फजीहत नादौन क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में न हुई हो। राजीव राणा ने कहा नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता के हक हकूक की लड़ाई के बजाय गलत तरीके से पंचायत प्रतिनिधियों का भाजपा में सम्मिलित होने की झूठी खबरों से अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राणा ने कहा वहीं दूसरी तरफ नादौन वि स क्षेत्र से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार जनता के बीच में जाकर के जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

आज नादौन का समग्र विकास ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की देन है चाहे वह नादौन का मिनी सचिवालय हो, जोल सप्पड़ पेयजल योजना हो, कांगू उप तहसील या फिर जिला हमीरपुर की सबसे बड़ी देन जोल सप्पड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज  हो, राणा ने विजय राणा ने विजय अग्निहोत्री को कड़े शब्दों में चेतावनी दी अगर वह अनैतिक तौर पर बयान बाजी  और पंचायत प्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होने की झूठी खबरें बंद नहीं करेंगे तो कांग्रेस की तरफ से उनका आम जनता के बीच जनाजा उतारा जायेगा। राणा के साथ  प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष रितेश चौहान, महासचिव सुमित ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज जसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार,अविनाश आदि थे।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 24/07/2021



Subscriber

187540

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश