EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अमरोहा में शौहर ने प्रेमिका से शादी रचाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    24 Jul 2021 13:09 PM



अमरोहा: उत्तर प्रदेश में तीन तलाक का दंश झेल रही पीड़ित महिलाओं में एक नाम और सामने आया है, जहां महिला को उसके पति ने स्पीड पोस्ट से तलाक दे दिया.

अमरोहा में शौहर ने अपनी बीवी शबाना को पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया, बाद में उसे दिल्ली से स्पीड पोस्ट भेजकर तलाक दे दिया. बताया जा रहा है कि पति की एक प्रेमिका है, जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है.

मामला अमरोहा के धनोरा मंजूरपुर गांव का है, जहां महिला के शौहर ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है.

शबाना का आठ साल पहले आरिफ अली से निकाह हुआ था. आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था. काम के सिलसिले में कुछ दिनों बाद आरिफ दिल्ली चला गया था।.

शबाना ने आरोप लगाते हुए बताया कि "दिल्ली में आरिफ दिन-रात शराब पीता और मारपीट करता था. यहां तक कि दोस्तों के साथ लड़कियां लाना और अय्याशी करना उसका रोज का काम हो गया था. अपने दोस्तों के सामने ही आरिफ ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव डाला."
शबाना के अनुसार, "जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद आरिफ ने दिल्ली से पत्नी को स्पीड पोस्ट के जरिए तीन तलाक लिखकर भेज दिया और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली.जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ़ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना