EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नवजोत सिंह सिद्धू ने जाना घायलों का हालचाल
Link
  • 151114024 - DEVINDER KUMAR 0 0
    23 Jul 2021 22:46 PM



 पजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मोगा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना |नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सरकारी अस्पताल में कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक हरजोत कमल, विधायक कुलबीर जीरा, विधायक देवेंद्र सिंह घुबाया के साथ कई नेताओं ने स्थिति की जानकारी ली.आपको बता दें कि आज नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे कांग्रेसी वर्करों की गाड़ी की दुर्घटना मोगा के नजदीक हो गई थी| पत्रकारों से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा की जिन लोगों की जान गई है उन लोगों के परिवार के नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता, परंतु फिर भी हम उनका बोझ कुछ कम करने की कोशिश कर सकते हैं | इसके लिए सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच - पांच लाख और गंभीर घायलों के परिवार को पचास-पचास हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है | उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के सदस्य उस पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनके जाने का दुख उनके परिवार वालों को ही नहीं बल्कि सारी पार्टी को होता है | देखे  मोगा से देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट |

 

 

 



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक