अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिलासपुर में डूबे गए युवक का तीसरे दिन शव मिला
  • 151149191 - AKHILESH KUMAR 0 0
    23 Jul 2021 21:22 PM

फास्ट न्यूज़ इंडिया संवाददाता (अखिलेश कुमार अजीम नगर 151149191)

यूपी के जनपद रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र की भाखड़ा नदी में डूब गए एक युवक का शव तीन बाद नदी से क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया है। उधर, एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से शव को नदी से खोज लिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

करीब तीन दिन पूर्व नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर स्थित नई बस्ती चांद के पार निवासी दूल्हा हुसैन का तीस वर्षीय पुत्र आदिल उर्फ फईम नगर की भाखड़ा नदी पार करके मोहल्ला शीरी मियां में अपने मित्रों के साथ ईद मनाने आया था। यहां से ईद मनाकर शाम के समय वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच नदी पार करते समय अचानक वह पानी के तेज बहाव में बह गया था और गहरे पानी में चले जाने की वजह से नदी में ही डूब गया था। मौजूद लोगों ने स्थानीय गौताखोरों की मदद से युवक को बचाने का प्रयास भी किया गया था। लेकिन, काफी जद्दोजहद के बावजूद भी वह डूबते हुए युवक को नही बचा पाए थे। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था और पीएसी की एनडीआरएफ टीम के माध्यम से युवक को तलाश किए जाने का निर्देश दिया था। उधर, घटना के अगले दिन मौके पर पहुंची टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। टीम दो दिन तक युवक को नदी में इधर-उधर तलाश करती रही। इसी बीच टीम ने शुक्रवार की सुबह युवक के शव को क्षत-विक्षत हालातों में मोहल्ला साहूकारा के निकट नदी से बरामद कर लिया। उधर, युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम के सापुर्देख़ाक कर दिया गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा का कहना है कि वर्षा के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसलिए नदी के पास सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए राजस्व टीम के अलावा पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। ताकि कोई और हादसा न होनें पाए। इसके अलावा उन्होंने गणमान्य नागरिकों से भी नजर बनाए रखने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, चौकी प्रभारी राजेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार त्यागी, लेखपाल यशपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail