अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    23 Jul 2021 17:13 PM



खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर से है! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिफ्तार कर गदरपुर ले गई है। प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन चडूनी ग्रुप के हैं। इन्हें ही गिरफ्तार किया गया है। सीएम धामी का रोड शो, दिखा खासा उत्साह रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यतिश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और बिजली उत्पादन में नंबर वन होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए।  रुद्रपुर में वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है। अपने निजी आवास में करेंगे रात्रि प्रवास इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से पंतनगर रवाना होंगे और पंतनगर विवि के गांधी हाल में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री एनेक्सी अतिथि गृह में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद  विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे 24 जुलाई की सुबह नौ बजे एनेक्सी अतिथि गृह पंतनगर से कार से विधानसभा किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे। श्री गुरूद्वारा साहिब नानकमत्ता में में मत्था टेकने के बाद खटीमा विधानसभा में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के बाद शहीद पार्क में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन करने के साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करेंगे। वे फाइबर कंपनी के अतिथि गृह में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बैठक करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के बाद निजी आवास ग्राम नगरा तराई खटीमा में रात्रि विश्राम करेंगे। फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधम सिंह नगर शाहनूर अली 151045804 



Subscriber

188552

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी