EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रुद्रपुर में पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड, दो महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    23 Jul 2021 00:06 AM



उत्तराखंड के  ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । टीम ने दो युवतियों के साथ लड़की सप्लाई करने वाले एक सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक भगवान दास उर्फ अर्जुन पुत्र नारायण दास निवासी बहेड़ी, रुद्रपुर समेत आसपास के क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार करता है । जिसमें भगवान दास के द्वारा 1000 से 1500 रुपये प्रति रात्रि के लिए ग्राहक की पंसद अनुसार अनैतिक देह व्यपार का कार्य करता था। एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को सूचना मिली कि ट्राजिंट कैम्प गंगापुर रोड के पास एक कार यूके 06 एए 3844 खड़ी है , जिसमें कुछ महिलाए व पुरुष सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कार्य कर रहे है। सूचना पर पहुंची टीम के साथ घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पाया कि वाहन के अंदर दो महिलाएं व एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील हरकतें कर रहे थे । पुलिस ने दोनों महिलाओं व पुरुष को हिरासत में ले लिया । तालाशी के दौरान मौके पर दो मोबाइल , डीएल , एटीएम व 3700 रुपये नकद बरामद हुए । मोबाइल को चैक करने पर टीम ने पाया कि युवक द्वारा कुछ युवतियों की अश्लील फोटो भेजकर 1000 व 1500 रुपये प्रति रात्रि की मांग की गई है । पकड़े गए युवक भगवान दास ने बताया कि उसके द्वारा टीम में रहकर यह कार्य किया जाता है , यह लोग 1000 रुपये में होटल व अन्य लोगों को पहुंचाने का कार्य करते है । अभियुक्त ने बताया कि वह गाड़ी खड़ी कर ग्राहकों के फोन का इंतजार कर रहा था लेकिन किसी ग्राहक का फोन न आने के चलते उसके द्वारा दो महिलाओं को 500-500 रुपये में तय कर उनके साथ अनैतिक कार्य किया जा रहा था । वहीं महिलाओं ने अपनी इच्छानुसार कार्य करने की बात कही । पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है व मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला सवांददाता  ऊधमसिंह नगर शाहनूर अली 151045804 



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना