EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने लगाया शिविर
  • 151056564 - VISHNU GUPTA 0 0
    22 Jul 2021 22:59 PM



 

यूपी के लखनऊ जिले के मोहनलालगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा देश भर में चलाये जा रहे वित्तीय साक्षरता अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को‌ मोहनलालगंज पीएनबी शाखा द्वारा डेहवा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न लाभकारी बीमा योजनाओ से जुड़ी जानकारियां ग्रामीणो को दी गयी।मोहनलालगंज पीएनबी शाखा द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर के मुख्य अतिथि पीएनबी लखनऊ के सहायक महाप्रबधंक सुनील श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे सुरक्षा बीमा योजना जिसमें मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम में दो लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है। जीवन ज्योति बीमा योजना जिसमें मात्र 330 रुपये के सालाना प्रीमियम में दो लाख का बीमा कवरेज सामान्य मृत्यु होने पर भी लाभार्थी को लाभ मिलता है एवं अटल पेंशन योजना जिसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोग क्रमश: 42 रुपये से 210 रुपये प्रतिमाह योगदान करने पर 60 वर्ष कि आयु से 1000 से 5000 रुपये तक का पेंशन आजीवन मुफ्त मिलता है। शाखा प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार कश्यप ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के विषय में ग्रामीणो को विस्तार से जानकारियां दी।इस मौके पर नवनियुक्त शाखा प्रबंधक नीरज सिहं,पूर्व प्रधान लवकुश यादव,उमेश यादव सहित काफी सख्या में खाता धारक एवम् ग्रामीण मौजूद थे ।



Subscriber

188619

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना